Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: परिजनों ने शिक्षिका के सहकर्मी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से नामजद शिक्षक के खिलाफ पुलिस कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
धर्मनगरी हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दी। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी ने बताया की रामेश्वर कश्यप को सोमवार को सूचना मिली की उनकी पुत्री शिवानी कश्यप ने सोलानी पार्क, रुड़की में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। सूचना मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में सिविल हॉस्पिटल रुड़की ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिवानी के जहरीला पदार्थ घटकने की जानकारी साथी शिक्षक राजू ने ही दी थी। परिजनों ने बताया कि वर्तमान में राजू के गांव में स्थित कंप्यूटर सेंटर में शिवानी कंप्यूटर सीख रही थी तथा ये दोनों साथ में बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल मीरपुर में पढ़ाते हैं। आरोप है कि राजू ने ही शिवानी पर दबाव बनाकर जहर खाने के लिए उकसाया जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई है। सहकर्मी शिक्षक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।