UKSSSC पेपर लीक: ED का बड़ा एक्शन, आरोपी हाकम सिंह की ₹63 लाख की संपत्ति अटैच

UKSSSC पेपर लीक मामले में ईडी ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह की करीब 63 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति अटैच कर दी है। जांच में सामने आया कि उसने भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से कथित तौर पर करीब एक करोड़ रुपये वसूले थे...
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
UKSSSC Paper Leak: UKSSSC Paper Leak  ED Attaches Hakam Singh Assets
Image: UKSSSC Paper Leak ED Attaches Hakam Singh Assets

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हाकम सिंह की करीब 63 लाख रुपये की चल एवं अचल संपत्ति अटैच कर दी है। यह कार्रवाई धनशोधन (Money Laundering) मामले की जांच के तहत की गई है।

UKSSSC Paper Leak: ED Attaches Hakam Singh's Assets

ईडी की जांच में सामने आया है कि हाकम सिंह ने विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से कथित तौर पर करीब एक करोड़ रुपये वसूले थे। इनमें स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा और वीपीडीओ (VPDO) भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी शामिल बताए गए हैं।

जांच में मिली अधिकारियों की कथित मिलीभगत

ईडी की जांच के अनुसार, इन भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने वाली आरएमएस टेक सॉल्यूशन (RMS Tech Solution) के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की भी कथित संलिप्तता सामने आई है। आगे पढ़िए..

एजेंसी मामले में धन के लेन-देन और उससे जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

कड़े कानून के तहत होगी कार्रवाई

पहले पेपर लीक मामलों में कानूनी प्रावधान सीमित होने के कारण आरोपियों पर कार्रवाई में कई चुनौतियां आती थीं। लेकिन अब हाकम सिंह पर उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं उपाय) अध्यादेश-2023 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। इस कानून के तहत यदि कोई व्यक्ति, परीक्षा केंद्र का प्रबंधन, कोचिंग संस्थान, प्रिंटिंग प्रेस या परीक्षा आयोजन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति पेपर लीक या अन्य अनुचित गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसे आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने की सजा हो सकती है।

गैर-जमानती और संज्ञेय अपराध

प्रदेश में यह अपराध संज्ञेय, गैर-जमानती और अशमनीय श्रेणी में रखा गया है। सरकार का उद्देश्य भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और पेपर लीक जैसे अपराधों पर कड़ी रोक लगाना है।