Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है, जिससे प्रदेश में नए पर्यटक स्थल विकसित हो सकें। त्रिवेंद्र सरकार ने उत्तराखंड में सुनियोजित ढंग से पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। अनलॉक में मिली राहत के बाद पर्यटन संबंधी बड़ी परियोजनाओं का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री को रोपवे से जोड़ने के लिए आगे का प्रोसेस शुरू कर दिया है। राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट को पीपीपी मोड पर खुद आगे बढ़ाएगी। सरकार के इस फैसले से जानकीचट्टी (खरसाली) से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। साल 2012 से अटके इस रोपवे के निर्माण को लेकर कैबिनेट ने शुक्रवार को कई अहम फैसले लिए।आगे पढ़िए