Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के लिए काफी दिनों बाद एक राहत भरी खबर है। आज भले ही उत्तराखंड में 684 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हो लेकिन अच्छी खबर यह है कि आज 1031 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब तक उत्तराखंड में 44404 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं लेकिन इसके साथ ही रिकवरी का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 32154 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। ऐसे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 11507 एक्टिव के बचे हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की यह रिपोर्ट की बात करें तो आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक, चमोली जिले से 20, चंपावत जिले से 10, देहरादून जिले से 191, हरिद्वार जिले से 113, नैनीताल जिले से 227, पौड़ी गढ़वाल से 65, पिथौरागढ़ जिले से 28, टिहरी गढ़वाल से पांच, उधम सिंह नगर से 313 और उत्तरकाशी जिले से 58 लोग स्वस्थ होकर घरों की तरफ लौटे हैं। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा।