Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने दुगनी शक्ति से दस्तक दी है और यह लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने एक बार फिर से शैक्षणिक संस्थान बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि जब राज्य में कोविड कंट्रोल में था तब राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी थी मगर फिर से कोरोना के दस्तक देने के साथ ही राज्य सरकार ने एक बार फिर से शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। आपको याद होगा कि पिछली बार लॉकडाउन के दौरान निजी स्कूलों ने अभिभावकों के साथ अपनी मनमानी की थी और मनमर्जी की फीस वसूली थी। इस बार ऐसा कुछ ना हो और निजी स्कूल अभिभावकों के साथ मनमानी ना कर सकें इसके लिए शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को पढ़ा रहे सभी स्कूल केवल ट्यूशन फीस ले सकते हैं। ट्यूशन फीस के अलावा कोई भी स्कूल अभिभावक से किसी भी प्रकार की एक्स्ट्रा फीस नहीं वसूल सकता है और अगर निजी स्कूलों ने अपनी मनमानी की तो उन स्कूलों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।