Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: कोरोना की रफ्तार थमने के साथ ही जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर लौटने लगी है। नैनीताल-मसूरी जैसे शहरों में पर्यटकों की तादाद बढ़ने लगी है। राज्य सरकार की सख्ती के बावजूद लोग बड़ी तादाद में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सरकार भी पर्यटन सेक्टर पर लगे लॉक को हटाने के हक में है। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही यहां के पर्यटक स्थलों को लोगों की आवाजाही के लिए खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार से देहरादून स्थित चिड़ियाघर आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पर्यटक अब अपने परिवार संग यहां वन्यजीवों को करीब से निहारने का आनंद ले सकेंगे।