Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में साल 2022 में होने वाले चुनावी रण में प्रचार की जिम्मेदारी पूर्व सीएम हरीश रावत संभालेंगे। कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख अपनी सेना का ऐलान कर दिया है। दिग्गज नेता हरीश रावत को चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद से विदा हुए हैवीवेट प्रीतम सिंह नेता विधायक दल बनाए गए है। गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। इस तरह प्रदेश की सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही कांग्रेस ने किसी एक खेमे को तरजीह देने के बजाय सबको साथ लेने और खुश करने की कोशिश की है। चुनाव प्रचार की कमान पूर्व सीएम हरीश रावत को जरूर दी गई है, लेकिन चुनाव सामूहिक नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। हरीश रावत के विरोधी समझे जाने वाले दूसरे खेमे के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने अपनी मंशा साफ कर दी है। कार्यकारिणी का ऐलान करते वक्त पार्टी ने खेमों के साथ ही क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने के लिए एक प्रदेश अध्यक्ष व चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फॉर्मूला लागू किया। यही फॉर्मूला पंजाब में भी अपनाया गया था। आगे पढ़िए