Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: फाइटर अंगद बिष्ट ने विदेश की धरती में एक बार फिर से भारत का परचम लहराया है। चीन में आयोजित Road To UFC में उन्होंने फिलीपींस के जॉन अल्मांजा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और अब वे सेमीफइनल में कोरिया के रेसलर चाई डोंग हुन से लड़ेंगे।
एक बार फिर से दुनिया की सबसे खतरनाक मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता (यूएफसी) में उत्तराखंड के होनहार युवक अंगद बिष्ट ने भारत का परचम लहराया है। अंगद ने चीन में आयोजित 'रोड टू यूएफसी' मुकाबले में अपने शानदार पैंतरों से फिलीपींस के जॉन अल्मांजा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। अंगद बिष्ट मूलरूप से रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं और वर्तमान में वे देहरादून में एक एमएमए ट्रेनिंग सेंटर चलाते हैं। दुनिया के कई हिस्सों में वे अपनी फाइट के जरिए अपने नाम के साथ-साथ उत्तराखंड का नाम भी रोशन कर चुके हैं।
बीते रविवार को चीन में फ्लाईवेट कैटेगरी में मुकाबला शुरू हुआ। जिसमें शुरू से ही अंगद अपने प्रतिद्वंदी पर हावी होने लगे। अंगद ने अपनी फुर्ती और शानदार पैंतरे से फिलीपींस के जॉन को मौका तक नहीं दिया। जबकि जॉन के पास भी अंगद जैसी ही फुर्ती है व सामने वाले को चित करने में पीछे नहीं रहते। लेकिन यहाँ पर अंगद की स्ट्रेटजी के सामने जॉन की एक न चली और गेम को पूरा होने से पहले ही रेफरी ने अंगद के वार और फुर्ती को देखकर टेक्निकल नॉकआउट फैसला लेकर अंगद के पक्ष में फैसला दिया। जिसे जीतने के बाद अब अंगद सेमीफइनल में पहुँच गए है और उनका मुकाबला कोरिया के रेसलर चाई डोंग हुन से होगा।