Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाले हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उत्तराखंड सरकार की किरकिरी है, कि खत्म होने का नाम नहीं ले रही। पहले हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव को लेकर उत्तराखंड सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था, अब राज्य निर्वाचन आयोग का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये पत्र 27 जून 2025 को राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचन भवन लाडपुर देहरादून से जारी किया गया है। हालांकि पत्र जारी होने के बाद से इस पर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं, कहा जा रहा है कि इसका खंडन भी जारी हुआ है (परंतु खंडन का पत्र किसी के पास नहीं है)। दरअसल पत्र की भाषा अस्पष्ट और कुछ इस तरीके की थी कि जनता में भ्रांति फैल गई। राज्य समीक्षा ने भी जैसा पत्र में लिखा हुआ था, उसी प्रकार से सूचना बनाकर अपने पाठकों तक पहुंचाई, लेकिन कुछ सुधी पाठकों ने जब राज्य समीक्षा से इस बारे में संपर्क किया तो हमने इस खबर की राज्य निर्वाचन आयोग से तस्दीक की, तब सामने आया कि पत्र तो सही है लेकिन जो पत्र में लिखा है उसका "गलत मतलब" निकल गया है। सबसे पहले आप यह पत्र पढ़िए..