Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल एक विश्व प्रसिद्व पर्यटक स्थल है। हर साल यहां लाखों पर्यटक आते हैं। पिछले दिनों कोविड कर्फ्यू में मिली ढील के बाद यहां शनिवार और रविवार को काफी लोग जमा हो रहे थे, सोशल मीडिया पर जब यहां उमड़ी भीड़ की तस्वीरें वायरल हुईं तो शुक्रवार को राज्य सरकार ने पर्यटक स्थलों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी। नैनीताल में एंट्री के लिए नए नियम लागू होने के बाद यहां से करीब 5 हजार सैलानियों को बैरंग लौटा दिया गया। जिन लोगों को वापस भेजा गया वो आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के बिना नैनीताल घूमने पहुंचे थे। बता दें कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट और देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है, इसके बावजूद बीते वीकएंड हजारों की तादाद में सैलानी बिना कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के उत्तराखंड पहुंच गए थे। नैनीताल में मई महीने से अभी तक 1 लाख से ज्यादा पर्यटक सैर के लिए आ चुके हैं। आगे पढ़िए