Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: देव भूमि उत्तराखंड के रानीखेत के वन क्षेत्र में थाईलैंड के राष्ट्रीय पक्षी ‘सियामीज़ फायरबैक’ को देखकर सभी हैरान हैं। हाल ही में यह पक्षी बिनसर महादेव मंदिर से लगभग 600 मीटर दूर घने जंगल में देखा गया है। प्रदेश के प्रकृति और पक्षी प्रेमी इस दुर्लभ दृश्य को देखकर काफी उत्साहित हैं।
कुमाऊं मंडल विकास निगम से जुड़े पक्षी प्रेमी सुरेंद्र सिंह जलाल ने हाल ही में ‘सियामीज़ फायरबैक’ पक्षी को बिनसर महादेव मंदिर से लगभग 600 मीटर दूर घने जंगल में देखा. ‘सियामीज़ फायरबैक’पक्षी थाईलैंड देश का राष्ट्रीय पक्षी है. सुरेंद्र सिंह जलाल ने बताया कि वो इस दुर्लभ पक्षी को उसके प्राकृतिक आवास में देखकर काफी "रोमांचित" हैं।